फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर अभयारण्य में अब प्रशिक्षित और पंजीकृत नेचर गाइड कराएंगे जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में अब पंजीकृत वाहन और नेचर गाइड के साथ ही पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे। इसके लिए विभाग ने वाहनों और नेचर गाइडों के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। हल्द्वानी के चोरगलिया और टनकपुर के ककरालीगेट गेट से 25-25 सफारी जीपों और नेचर गाइडों के पंजीकरण किए जाएंगे। इच्छुक लोगों से पांच मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में भी पर्यटकों के लिए वर्ष 2018 से जंगल सफारी शुरू की। पिछले तीन सालों में देशभर के पर्यटक जंगल सफारी कर कई वन्यजीवों के दीदार कर चुके हैं। यहां चुनिंदा वाहन और नेचर गाइड ही जंगल सफारी करा रहे थे, लेकिन अब विभाग ने अभयारण्य से स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रशिक्षित नेचर गाइड और सफारी वाहनों का पंजीकरण किया है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि डीएफओ कुंदन कुमार ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के माध्यम से सफारी वाहनों और प्रशिक्षित नेचर गाइडों के पंजीकरण का प्रस्ताव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को भेजा था जो मंजूर हो गया है। विभाग की इस मुहिम से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटकों को इको-टूरिज्म के माध्यम से वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूक भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें