फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रैली के जरिए करेंगे सरकार का ध्यान आकर्षित

Thu, 15 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एकीकरण और राजकीयकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति अब राजधानी में रैली के जरिए राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी। बृहस्पतिवार को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान चंपावत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से पेयजल निगम कर्मी राजकीयकरण की पुरानी मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को बार-बार कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। 29 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बाद अब 29 अक्तूबर को देहरादून में रैली प्रस्तावित की गई है।

एचसी भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश पांडेय, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डीएस खनी, सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा, एमसी शर्मा, केएल तिवारी ने सदस्यों से 29 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक आरके भार्गव, एचडी पाठक, राजेश कुमार गुप्ता, एके स्वरूप, कवींद्र बिष्ट, ललित गौड़, ज्योति रावत, पीसी पांडेय, संजय बिष्ट आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें