फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूनिफार्म में आएंगे पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं

Tue, 03 Jul 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
ड्रेस कोड निर्धारित करने को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने को लेकर महाविद्यालय की शीर्ष समिति और छात्रसंघ की बैठक हुई। इस शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस के रंग का चयन किया गया। छात्राओं के लिए क्रीम कलर की सलवार, दुपट्टा और  भूरा कुर्ता,  छात्रों के लिए भूरी पैंट और क्रीम कलर की कमीज तय की गई है। जो छात्राएं सलवार-कमीज नहीं पहनना चाहती हैं वह भूरे रंग की पैंट ओर क्रीम कलर की कमीज पहन सकती हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को प्राचार्या डॉ.रितु मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में निर्धारित ड्रेस में आएंगे। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


शीर्ष समिति में वाणिज्य संकाय के डॉ.धर्मेंद्र तिवारी, कला संकाय के डॉ.जगदीश जोशी, विज्ञान संकाय के डॉ.धर्मेंद्र राठौड़ के अलावा शिक्षक डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.रुचिर जोशी, डॉ.भुवन चंद्र जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, महासचिव पंकज पुजारी, छात्रा उपाध्यक्ष नंदू अधिकारी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें