लोहाघाट में सोमवार को बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मोबाइल में ईआईएलए साफ्टवेय?
- फोटो : LOHAGHAT
अब साफ्टवेयर से मिल सकेगी आंगनबाड़ी केंद्र की रिपोर्ट
कार्यकर्ताओं को दिया गया ऑनलाइन साफ्टवेयर का प्रशिक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास की पहल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की ओर से दिए गए मोबाइल पर साफ्टवेयर लोड किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी दी गई।
सोमवार को रामलीला मैदान में सुपरवाइजर कुसम कोहली ने दिगालीचौड़ क्षेत्र की आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन साफ्टवेयर की जानकारी देते हुए बताया कि यह साफ्टवेयर केमकेयर की तरह कार्य करता है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ताओं को हर जानकारी फीड करने में सुविधा मिल सकेगी। जिसकी रिपोर्ट भी सीधे शासन तक पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को गांव में जाकर इसके प्रचार प्रसार के लिए कहा गया। राजकीय पोषण मिशन के ब्लाक समन्वयक सुभाष कुमार ने कार्यकर्ताओं के मोबाइल में साफ्टवेयर लोड किया। इस मौके पर जानकी देवी, कृष्णा देवी, मीरा देवी, रोशनी देवी, बसंती सामंत, सुमन पांडेय, निर्मला चौबे, सुनीता सामंत, रीता बोहरा, निर्मला बिष्ट, हेमा कुंवर, सुमन आदि मौजूद रहे।
फोटो 23 एलएचजी 01 पी।