फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब सड़क पर चहलकदमी करते नजर आया उत्पाती हाथी

Sat, 05 Apr 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के कुछ दिन से पूर्णागिरि मार्ग पर विचरण करते उत्पाती हाथी का वायरल फुटेज। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे मां पूर्णागिरि मार्ग पर उत्पाती हाथी का नजर आना जारी है। वन विभाग की टीम निरंतर हाथी पर नजर रख रही है, लेकिन उसे आबादी में आने से रोकने के लिए वनकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों बूम में हाथी एक किराने की दुकान को दो बार तोड़ चुका है और वन विभाग के गेस्ट हाउस का गेट, पेड़ और एक रिजॉर्ट में भी उत्पात मचा चुका है। हाथी मां पूर्णागिरि मार्ग होकर भी जंगल को अब तक कई बार जाते नजर आ चुका है। तत्कालीन मेला मजिस्ट्रेट अलकेश नौडियाल भी डीएफओ को खतरे से अवगत करा चुके हैं। वन विभाग की टीम में तैनात राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मार्ग पर कुछ वाहन चालकों को हाथी नजर आने की सूचना मिली थी। निरंतर हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें