फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब विद्यार्थियों को 12वीं से ही रोजगार चुनने का मौका

Thu, 16 Jan 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जुड़ने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। सरकार का स्कूली बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दिए जाने का सपना अब जल्द पूरा होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर फरवरी के पहले सप्ताह में रोजगार मेला प्रस्तावित किया गया है। जिले के 20 से ज्यादा विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

चंपावत के 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12वीं में आईटी और ब्यूटी वेलनेस में 63 छात्र और 218 छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए वर्ष में राज्य स्तर पर इनके प्लेसमेंट की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए राज्य में शुरू होने जा रहे रोजगार मेले में पूरे प्रदेश से कंपनियों को बुलावा भेजा जा रहा है। व्यवसायिक शिक्षा का ज्ञान ले रहे छात्र-छात्राओं को प्रस्तावित मेले में प्रतिभाग कर रोजगार पाने का मौका मिलेगा। इन विद्यालयों के व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चे इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के साथ ही रोजगार से जुड़ जाएंगे और अपने अभिभावकों का सपना पढ़ाई के साथ पूरा भी कर सकेंगे। संवाद
जिले के 23 विद्यालयों में संचालित हो रही व्यवसायिक शिक्षा
चंपावत। जिले के 15 विद्यालयों में आईटी, सात विद्यालयों में ब्यूटी एंड वेलनेस, एक विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और एक विद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रम रिटेल पढ़ाया जा रहा है। जिले के 23 विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा संचालित की जा रही है। इसके अलावा तीन स्पोक स्कूल भी संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के इंटरमीडिएट के बच्चों को प्लेसमेंट के जरिए सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है। पहली बार राज्य स्तर पर फरवरी के पहले सप्ताह में रोजगार मेला प्रस्तावित किया गया है। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वह व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े और रोजगार के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

रमेश जोशी, जिला समन्वयक व्यवसायिक शिक्षा चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें