फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोग खुद ही ठीक कर रहे हैं खराब हैंडपंप

Tue, 25 Apr 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में आरामशीन के समीप लगे हैंडपंप को खुद ठीक करते स्थानीय निवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों में पानी का संकट लगातार गहराते जा रहा है। जल संस्थान के वैकल्पिक उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर जल संस्थान के टैंकरों से पानी न दिए जाने की शिकायतें आ रही है, तो आरामशीन क्षेत्र के लोग खुद ही ही खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने में जुटे हैं। उधर, छतार वार्ड में अराजक तत्वों की ओर से पेयजल लाइन से छेड़छाड़ किए जाने के कारण लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के पास आरामशीन मोहल्ले में लगा हैंडपंप बीते एक सप्ताह से बंद चल रहा था। जिसको ठीक करने की मांग को लेकर लोगों ने कई बार जल संस्थान से आग्रह किया था लेकिन आज तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है। विभाग से नाराज लोग खुद ही हैंडपंप ठीक करने में जुट गए हैं। हैंडपंप ठीक करने वालों में मनीष गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, महेश, बबलू, जाहिद, देव सिंह, दान सिंह, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें