फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अब महंगाई की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब डीजल और पेट्रोल के भाव भी आसमान छू रहे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान ये कीमतें स्थिर रही और अब फिर ये चार मई से उछाल मार रही हैं। बीते 13 दिन में डीजल में 2.55 रुपये और पेट्रोल में 1.71 रुपये की वृद्धि हो गई है। इसका असर भी कोरोना के संकट से जूझ रहे आम लोगों की जिंदगी पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव नतीजे आने के साथ विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया निपटने के 48 घंटे से भी कम समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। और चार मई से शुरू हुई ये वृद्धि अब तक जारी है। 89.90 रुपये लीटर का पेट्रोल 16 मई को रिकार्ड 91.61 रुपये पर पहुंच गया है। चंपावत में ये अब तक का सबसे महंगा पेट्रोल है। वहीं 82.08 रुपये का डीजल 16 मई को 84.63 रुपये पर पहुंच गया। आम नागरिकों का कहना है कि कोरोना काल में कामधाम पर तो पिछले साल ही मार पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के बजाय लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे महंगाई से लेकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। बचत तो छोड़िये, रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें