फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब पेट्रोल और डीजल भी बेचेगा सहकारिता विभाग

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर जोशी
विज्ञापन

चंपावत। उत्तराखंड में अब सहकारिता विभाग पेट्रोल पंप भी चलाएगा। विभाग ये काम पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों) के जरिए करेगा। स्थानीय जरूरत के मुताबिक पेट्रोल पंप खोल कर पेट्रोल और डीजल की फुटकर बिक्री करेगा। प्रदेश के सभी 13 जिलों में जहां-जहां पेट्रोल पंप की जरूरत होगी, वहां इन्हें खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
समितियों की ओर से पेट्रोल पंप के संचालन के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय ने नियमों में जरूरी संशोधन किया है। नए और अछूते क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोले जाने से न सिर्फ समितियों की आय बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड सहकारी समितियों के निबंधक आलोक कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सहकारिता विभाग फुटकर पेट्रोल-डीजल के आउटलेट खोलने और एलपीजी के वितरण का काम करेगा। विभाग प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से इस काम को कराएगा। इसके लिए सभी जिलों के सहायक निबंधक को पत्र भेजे गए हैं। संवाद
चंपावत में देवीधुरा में खुलेगा पेट्रोल पंप
चंपावत। इस नई नीति के अंतर्गत चंपावत जिले में देवीधुरा में पेट्रोल पंप खोला जाएगा। जिला सहायक निबंधक सुभाष चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि देवीधुरा में पेट्रोल पंप के लिए जमीन के चयन के बाद ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। पंप का संचालन देवीधुरा की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति करेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 12 पेट्रोल पंप हैं लेकिन नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे पाटी ब्लॉक क्षेत्र में कहीं भी पंप नहीं है। साथ ही लोहाघाट-देवीधुरा सड़क पर भी पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं होने से इस स्थान का चयन किया गया है। इसके अलावा चंपावत जिले में दो जगह पाटी ब्लॉक के गोशनी और लोहाघाट के डुमडई गांव में एलपीजी वितरण केंद्र के लिए चयनित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें