फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा खाद्य सुरक्षा का राशन

Mon, 16 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चयनित परिवारों को राशन न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में खेतीखान क्षेत्र के कार्डधारकों ने जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या के समक्ष विरोध जताया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से चयनित परिवारों की सूची सही नहीं बनी है। जिस कारण पाटी ब्लॉक के अधिकतर लोग परेशान हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ओली का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत एक ओर लगातार खाद्यान्न के कोटे में कमी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर संसद में अधिनियम पारित होने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित परिवारों की सूची भी सही तरीके से कंप्यूटर में फीड नहीं की गई है।

 जिस कारण खाद्यान्न कोटेदार के पास मौजूद सूची से उसका मिलान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सभी चयनित परिवारों को इसी माह से राशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें