फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव एलएमओ के भरोसे

Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर खत्म हो गया हैं, लेकिन 15 दिन बाद भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब गर्भवतियों के उपचार का जिम्मा एलएमओ संभाल रही हैं। इससे अस्पताल में अब सिर्फ सामान्य प्रसव ही हो पा रहे हैं। बीते 15 दिनों में 11 गर्भवतियाें को प्रसव के लिए रेफर करना पड़ा है।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों का रोटेशन समाप्त होने की जानकारी इसकी शासन स्तर पर दी गई। अस्पताल में सामान्य प्रसव अस्पताल की एलएमओ कर रही हैं। गंभीर मामलों में बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के रेफर करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन




एक दिन में 68 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

पिथौरागढ़। जनपद के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने सेे गर्भवतियों के साथ ही अन्य रोगियों को राहत मिली है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने बताया कि बुधवार को महिला अस्पताल में 68 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
जिला अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। जिला अस्पताल में तैनात स्थायी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एनएस गुंज्याल की तीन माह पूर्व निदेशक पद पर पदोन्नति हो के बाद डॉ. राम बाबू अस्थायी व्यवस्था के तहत अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट दो महीने पूर्व इस्तीफा दे चुके हैं जिस कारण डॉ. राम बाबू को सप्ताह में चार दिन जिला अस्पताल और दो दिन बुधवार व शुक्रवार को महिला अस्पताल में सेवाएं देनी पड़ रही है। इसके अलावा उन्हें महीने में एक दिन डीडीहाट में भी अल्ट्रासाउंड करना पड़ता है।
कोट
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद तीन माह से रिक्त चल रहा है। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं है। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्त के लिए महानिदेशालय को पत्राचार किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट में प्रशिक्षित चिकित्सक जिला व महिला अस्पताल में अस्थायी रूप से अल्ट्रसाउंड का कार्य कर रहे हैं। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएसओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें