फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: डॉ. नवीन भट्ट बने चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी

Tue, 14 Feb 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर के कार्यों को गति देने एवं परिसर की व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए डॉ. नवीन भट्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पिछले दिनों राजकीय महाविद्यालय चंपावत को एसएसजे विश्वविद्यालय का परिसर घोषित किया था। तब शासन ने इसे परिसर बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी। इस महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के परिसर के रूप में विकसित करने का जिम्मा नोडल अधिकारी के रूप में योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. भट्ट को दिया गया है।

डॉ. भट्ट स्वामी विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र के निदेशक भी रहे हैं। उन्हें यह पद मिलने पर चंपावत महाविद्यालय के शीघ्र परिसर बनने की उम्मीद है। डॉ. भट्ट ने कहा कि चंपावत को विश्वविद्यालय का आदर्श परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए यहां कई रोजगारपरक एवं समाजोन्मुखी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें