फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललुवापानी तिराहा से भैरवां तिराहे तक होगा नो पार्किंग जोन

Sat, 21 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। ललुवापानी तिराहे से भैरवां तिराहे तक के हिस्से को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। भैरवां तिराहे पर एक जीप ललुवापानी रोड पर लगेगी, जबकि शेष वाहन टैक्सी स्टैंड पर खड़ी होंगी।
विज्ञापन


कोतवाल डीएस दिगारी की अध्यक्षता में बाजार चौकी में हुई व्यापारियों और टैक्सी यूनियन की बैठक में तय किया गया कि टनकपुर स्टैंड में एक बार में एक टैक्सी जीप और एक कार पार्क होगी। इसी तरह लोहाघाट रूट में जाने के लिए भी एक टैक्सी यातायात चौकी के नजदीक पार्क होगी। मालवाहक वाहन सुबह 10 बजे और अपरान्ह 2 से 4 बजे तक बाजार में सामान नहीं उतार सकेंगे।

बैठक में टैक्सी संचालक गोपाल सिंह भंडारी, लक्ष्मण बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि, उपाध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह, चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, दरोगा माधो राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें