फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष को छोड़ शेष छह पदों पर निर्विरोध चुनाव तय

Tue, 03 Oct 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा में छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन प्रकिया निपट गई। सात पदों में अध्यक्ष को छोड़ शेष छह पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की पुष्पा महंत और गोकुल कोहली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के दिशा-निर्देशन में शांतिपूर्वक नामांकन प्रकिया हुई।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी डॉ. पीके रिछारिया ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर बीए द्वितीय वर्ष के दिनेश महर, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की नीला अधिकारी, सचिव पद पर बीए तृतीय वर्ष की कमला आर्य, संयुक्त सचिव पद पर बीए प्रथम वर्ष के मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम वर्ष के मनोज बिष्ट, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर बीए तृतीय वर्ष के मनोज कांडपाल ने नामांकन कराया।

प्रभारी ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मतदान सात अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक होगा। दो बजे से मतगणना होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें