फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तस्राव से अब नहीं होगी किसी मरीज की मौत

Mon, 13 Jun 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
ब्लड बैंक संचालन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में अब रक्तस्राव से किसी गर्भवती महिला, मरीजों की मौत नहीं होगी। जिला अस्पताल में 14 जून से ब्लड स्टोरेज की सुविधा शुरू हो जाएगी। ब्लड बैंक भवन बनने के बाद उसके संचालन के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यहां ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो पा रहा था। चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लड बैंक का लाइसेंस लेने की औपचारिकता पूरी करने के बाद शासन को भेज दी गई है, लेकिन स्टेट टीम का निरीक्षण न होने के कारण ब्लड बैंक शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गर्भवती महिला की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश के चलते यहां हाल फिलहाल के लिए ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत यहां 300 यूनिट ब्लड स्टोरेज के दो कैबिनेट स्थापित कर लिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एसबी ओली ने बताया कि ब्लड स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर स्थापित कर दिया गया है। राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी (एसएसीएस) के प्रदीप अटवाल के नेतृत्व में तकनीकी टीम यहां पहुंच चुकी है। जो 14 जून को ब्लड स्टोरेज का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


चंपावत। नवनिर्मित ब्लड स्टोरेज के डीप फ्रीजर में रक्तदाताओं की ओर से दिया गया खून अधिकतम 15 दिन तक रखा जा सकेगा। उसके बाद रक्त को दूसरे ब्लड बैंकों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. एसबी ओली के अनुसार स्टोरेज में हर ग्रुप के कम से कम पांच-पांच यूनिट रखे जाएंगे। 

चंपावत। जिला अस्पताल में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनोद टोलिया के अनुसार काशीपुर ब्लड बैंक की टीम और अन्य चिकित्सकों की ओर से रक्त एकत्रीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है।

चंपावत। ब्लड स्टोरेज की स्वीकृति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य रक्त संचरण परिषद एवं एड्स कंट्रोल सोसायटी की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्टाफ और उपकरण की उपलब्धता पर संतोष जताया। मुआयने में नोडल अधिकारी प्रदीप हटवाल, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीएमओ डॉ. विनोद टोलिया, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, सीएमएस एसबी ओली, डॉ. आरपी खंडूरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें