टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बीएसएनएल की वीसेट संचार सेवा एक सप्ताह से ठप है। इससे धाम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि बीएसएनएल वीसेट संचार सेवा आए दिन ठप रहने से शोपीस बनकर रह गई है। क्षेत्र में संचार की इकलौती सेवा होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि में निजी संचार कंपनी जिओ ने भी अपनी सेवा सुचारु करने के लिए करीब डेढ़ साल पूर्व ओएफसी लाइन बिछा दी है, लेकिन सेवा शुरू नहीं की है। मंदिर समिति उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, सूरज पांडेय, मुकेश पांडेय, दीपक तिवारी, पंकज तिवारी, महेश पांडेय, बबलू तिवारी, संजय पांडेय आदि लोगों ने बीएसएनएल की संचार सेवा का दुरुस्त कर जिओ कंपनी की सेवा भी जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है।