फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से मिली छठ की छुट्टी की जानकारी, परीक्षा हुई

Thu, 26 Oct 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर्व की छुट्टी की देर से जानकारी का खामियाजा जिले के कई स्कूलों को भुगतना पड़ा है। जिला मुख्यालय के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नौनिहाल स्कूल पहुंचे और परीक्षा भी दी। कई अन्य स्कूलों के काफी बच्चों को स्कूल पहुंचने पर विद्यालय में लटके ताले से छुट्टी की जानकारी मिली। सरकार ने बुधवार अपराह्न बाद प्रदेशभर में छठ की छुट्टी का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


पहले सूबे के मात्र 4 जिलों में ही अवकाश घोषित किया गया था। चंपावत सहित 9 अन्य जिलों में छठ की छुट्टी नहीं थीं। प्रदेश सरकार द्वारा इन 9 जिलों में अवकाश का आदेश देर से जारी किया। नतीजा यह हुआ कि जिले में दूरदराज ही मुख्यालय के भी कई स्कूलों के बच्चे रोज की तरह विद्यालय पहुंच गए। बाद में ये बच्चे स्कूल बंद देखकर लौट गए। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तो परीक्षा भी हुई।

यहां छठीं कक्षा की विज्ञान, सातवीं कक्षा की संस्कृत और आठवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक हुई। प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल ने बताया कि छुट्टी की जानकारी नहीं मिलने की वजह से स्कूल खोला गया।
विज्ञापन


1:.30 बजे अखबार के जरिए छठ के अवकाश की जानकारी मिली, तब तक परीक्षा शुरू हो गई थी। अलबत्ता दोपहर एक बजे से दूसरे सत्र की कंप्यूटर व शारीरिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अब ये परीक्षा 31 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें