फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो साल से पशु चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं

Wed, 19 Jul 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मुनस्यारी में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के पशु चिकित्सालयों में दो साल से चिकित्सक नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की तैनात की गई होती तो मवेशियों की मौत नहीं होती। कभी लंपी बीमारी तो कभी कोई दूसरी बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम नवाजिश खलीक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से विकासखंड मुनस्यारी के 99 ग्राम सभाओं में हजारों गाय, बैल, बकरियां बीमारी से मर गए हैं। गरीब परिवार के लोग पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। आज उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश आर्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भुवन पांडे, लव राजकुमार, सोनू खत्री, पवन पाना, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें