नेड़ी का प्रसिद्ध कालेशन मंदिर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के चलते विकासखंड लोहाघाट के कनेड़ी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में इस वर्ष तीन दिनी देवी महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। पुजारी और देव डांगरों की ओर से पूजा अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। यह निर्णय महोत्सव समिति की आयोजित बैठक में लिया गया।
देवी महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक डा.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन दिनी महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। 28 जून आषाढ़ शुक्ल अष्टमी के दिन देवडांगर और पुजारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में पूजन, हवन, यज्ञ आदि अनुष्ठान संपन्न करेंगे। संयोजक जोशी ने बताया कि समापन अवसर पर ग्रामीणों की ओर से मंदिर परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। वहां ग्राम प्रधान राजीव सक्टा, रेंजर दीप जोशी, जोगा दत्त जोशी, सतीश चंद्र, प्रदीप शास्त्री, नरेश पांडेय, महेश पांडेय, रामदत्त जोशी, पुजारी दीप जोशी, मनोज जोशी, कैलाश जोशी, प्रमोद जोशी, निक्कू जोशी, चारूचंद्र जोशी आदि थे।