फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ पुल निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार

Sun, 02 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम की ओर जाने वाली सड़क के रास्ते पर पड़ने वाला बाटनागाड़  नाला। संवाद
विज्ञापन
चंद्रशेखर जोशी
विज्ञापन

चंपावत। टनकपुर से सात किमी दूर बाटनागाड़ नाला पिछले तीन दिन से परेशानी का सबब बना है। इस खतरे के कारण दो सड़कों पर रात में वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। लोगों के लिए सिरदर्द बन रहे इस नाले पर पुल की मंजूरी के बावजूद खास प्रगति नहीं हो सकी है।
बाटनागाड़ का नाला पूर्णागिरि धाम के अलावा सीमांत के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण है। नेपाल सीमा से लगी टनकपुर-जौलजीबी सड़क और ककरालीगेट-भैरव मंदिर सड़क पर आवाजाही के लिए यहीं से होकर गुजरना होता है। करीब 600 मीटर लंबे बाटनागाड़ का अधिकतर हिस्सा रोखड़ में तब्दील हो चुका है। श्यामलाताल के पास बिसौरिया से होने वाले भूस्खलन से वहां भारी मात्रा में मलबा पहुंचता है। इससे कई बार यह सड़क टूट चुकी है।
विज्ञापन

धार्मिक और सामरिक महत्व को देखते हुए सीएम धामी ने इस साल पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ मौके पर नौ मार्च को बाटनागाड़ पर पुल बनाने की घोषणा की थी लेकिन पौने चार माह बाद भी पुल बनाने के लिए खास कवायद नहीं हो सकी है। हालांकि कठिन भौगोलिक हालात और मोड़ की वजह से मुश्किलें भी कम नहींं हैं।
विज्ञापन



बाटनागाड़ में पुल निर्माण के लिए मई में पहले चरण का आगणन शासन में भेजा गया है। सर्वे और भूगर्भीय परीक्षण के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलने के बाद परामर्शदाता एजेंसी का निर्धारण किया जाएगा। - बीसी पंत, ईई, लोनिवि, चंपावत खंड।
(02 सीपीटी 13पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें