चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत चौकी ग्राम पंचायत के घटोत्कच्छ मंदिर में बाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बच्चों को नशा हटाओ बेटी बचाओ, नशा हटाएं संबंध बचाएं, नशे से दूरी भविष्य जरूरी, नशा नहीं संस्कार-सुखी रहे परिवार आदि स्लोगनों के साथ नशे रूपी सामाजिक बुराई से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को परिवार और आसपड़ोस और धार्मिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने की शिक्षा दी। इस अवसर पर नेहा, कंचन, कृतिका, मेघा, वाण्या, मानसी, प्रत्यूषा, भावना, दीक्षा, लिया, अंजलि, निशा, दीपांशु, शुभम, पंकज, अंकित, सुमित, प्रियांशु और नितिन आदि कई बच्चों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। संवाद