फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंठवें मील में खौफ बने हमलावर तेंदुए की तलाश जारी

Mon, 02 Oct 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत राजमार्ग के आंठवें मील में राह चलते लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सात दिन से तेंदुए की तलाश में गश्त कर रही ट्रेंकुलाइजर और वन कर्मियों की टीम को सफलता नहीं मिलने के बाद वन कर्मियों की टीम बढ़ा दी गई है। चंपावत वन प्रभाग के कई रेंज के कर्मचारियों की टीम तेंदुए की तलाश में लगाई गई है। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि हमलावर तेंदुए की तलाश में हर दिन दोपहर बाद देर रात तक गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर चंपावत वन प्रभाग के विभिन्न रेंज से तेज तर्रार वन कर्मियों की टीम बनाकर तेंदुए को तलाशा जा रहा है, लेकिन ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोशी की एक डोज देने के बाद फरार तेंदुआ अब तक नजर नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें