फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर की निशा को मिला डिजीटल वॉलिंटियर ऑफ द मंथ सम्मान

विज्ञापन
डिजीटल वॉलिंटियर नीशा पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते सीओ विपिन चंद्र पंत। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता के लिए पुलिस महकमे ने टनकपुर की निशा पांडेय को डिजीटल वालंटियर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध, कोरोना व अन्य को लेकर भ्रामक और झूठी खबरों को रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर डिजीटल वालंटियर व्हाट्सअप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में जिला स्तर की जिम्मेदारी डिजीटल वालंटियर के रूप में निशा पांडेय को सौंपी गई है। निशा ने अक्तूबर में इस ग्रुप के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव, यातायात सुरक्षा और झूठी व भ्रामक खबरों को लेकर जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके लिए एडीजी पुलिस अशोक कुमार ने निशा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए डिजीटल वालंटियर ऑफ द मंथ घोषित किया है। सीओ विपिन चंद्र पंत ने निशा को एडीजी की ओर से दिया गया प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें