फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक प्रशिक्षण में निर्मला, गीता और पूजा रही अव्वल

विज्ञापन
चंपावत के पूल्ड आवास में सात दिनी प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग और रियल एडवेंचर संस्था की ओर से संचालित सात दिनी एडवेंचर फाउंडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने पूल्ड आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 21 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को साहसिक खेलों की जानकारी, तकनीकी उपकरणों का ज्ञान, रैपलिंग, जुमारिंग, प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से पुल बनाने के तरीकों, नदी पार करने की विभिन्न विधियों के साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में निर्मला प्रथम, गीता द्वितीय एवं पूजा गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए साहसिक खेलों के क्षेत्र में भविष्य को तराशने की जानकारी भी दी। समापन के अवसर पर रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी सहित मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह, सुरेश भट्ट, दीपक रावल, विनीत राय, दीपक राय तथा महिला प्रशिक्षक सुशीला भोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें