लोहाघाट के मंगोली गांव में सड़क किनारे बैठकर पढाई करने के साथ अपनी गायें चराती निकिता।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लाक के सुदूरवर्ती मंगोली निवासी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली निकिता जंगल में गाय चराने के साथ-साथ पढ़ाई कर रही है। कोरोना के चलते इन दिनों स्कूल बंद हैं। नगरीय क्षेत्रों में विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन दूर के गांवों में मोबाइल नेटवर्किंग की खामी से दिक्कतें आ रही हैं। इस बालिका की पढ़ाई के प्रति ललक ग्रामीणों को आश्चर्य में डाल रही है।
फार्मासिस्ट सतीश चंद्र पांडेय ने जीआईसी चौमेेल में अध्ययनरत इस छात्रा को वीरान सड़क में पढ़ते देखा। निकिता के पिता नवीन कुमार खेती व राजमिस्त्री का काम करते हैं। निकिता ने बताया कि भविष्य संवारने के लिए वह गायों को चराकर माता-पिता की मदद करने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही है। ग्राम प्रधान चांद बोहरा, फार्मासिस्ट सतीश पांडेय, इंद्र सिंह बोहरा, प्रेमराम टम्टा, रमेश राम आदि ने निकिता को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत बताई।