फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्तराखंड में जलविद्युत परियोजनाओं की तैयारी में जुटी एनएचपीसी

Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के निदेशक (परियोजना) संजय कुमार सिंह ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और प्रमुख सचिव उर्जा डाॅ. मीनाक्षी सुंदरम के साथ चर्चा की। बैठक में बताया गया कि राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की तैयारी में एनएचपीसी जुट गया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने राज्य के मुख्य सचिव को कोटली भेल एक ए, कोटली भेल एक बी और गरबा तवाघाट परियोजनाओं की वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी विशेषज्ञ निकाय के सुझावों को लागू करने के लिए सहमत है। बताया कि कोटली भेल एक ए और बी की स्थिति के साथ-साथ इस आशय की सूचना सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेज दी गई है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आठ अगस्त 2024 के निर्देशों के अनुसरण पर विचार करने का अनुरोध भी किया।
कहा कि राज्य की प्रस्तावित परियोजनाओं विशेष रूप से तवाघाट परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वेक्षण और जांच कार्य शुरू करने के लिए नेपाल सरकार से सहमति ली जानी है। टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि एनएचपीसी इन परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की तैयारियों में जुटी है। इन परियोजनाओं के बनने से देश की विद्युत जरूरतें पूरी होंगी। उत्तराखंड के विकास के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें