फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएचपीसी ने समय से पहले पूरा किया विद्युत उत्पादन का निर्धारित लक्ष्य

Fri, 16 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन ने वर्ष 2025-26 का निर्धारित उत्पादन लक्ष्य समय से काफी पहले ही पूरा कर लिया है। टनकपुर पावर स्टेशन को निर्धारित लक्ष्य को 31 मार्च 2026 को पूरा करना था। इस उपलब्धि पर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने पावर स्टेशन के समस्त अधिकारियों और कमियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने बताया कि पावर स्टेशन का डिजाइन एनर्जी उत्पादन लक्ष्य 452.19 मिलियन यूनिट तय है। जिसे पहली अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था लेकिन पावर स्टेशन ने करीब ढाई माह पूर्व 15 जनवरी को ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। महाप्रबंधक ने बताया कि 31 मार्च तक बचे शेष ढाई माह में अधिक उत्पादन कर नया रिकार्ड बनना तय है। उन्होंने कहा कि इस समय नदी में कम पानी होने के बाद भी पावर स्टेशन ने लक्ष्य पूरा कर देश की बिजली जरूरतों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें