एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन जारी
- फोटो : अमर उजाला
नियमितीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नीरज कुमार भट्ट ने कहा कि कई बार आश्वासन देने के बाद भी नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया है। संगठन के सचिव महेश पाटनी ने कहा कि यदि सरकार का रुख सही नहीं रहा तो अगले चरण में सामूहिक आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन में में एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष इंदु भास्कर पैन्यूली, गौरव पांडेय, दिनेश थ्वाल, जीवन बगौली आदि कर्मियों ने प्रदर्शन किया।