फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बंद रहा एनएच, शिक्षा मंत्री पांडे भी कुछ देर रास्ते में फंसे

विज्ञापन
चंपावत में पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी सड़क में जमतोला के पास भारी मात्रा में आया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आवाजाही पर भारी पड़ रही है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शुक्रवार को पांच घंटे बंद रहा। धौन, स्वांला, चल्थी, सिन्याड़ी के पास मलबा आने से सुबह से आवाजाही बाधित रही। मार्ग बंद होने से टनकपुर से पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी दस मिनट के लिए चल्थी से स्वांला के बीच में फंसे रहे। इस दौरान 30 से अधिक वाहन भी मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से लगातार हुई बारिश से एनएच पर जगह-जगह मलबा आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि करीब सवा दस बजे मलबे को हटवाकर आवाजाही सुचारु कर दी गई। वहीं चंपावत जिले के छह ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। लेकिन अभी इन मार्गों पर राशन या दूसरी जरूरी सामग्री की दिक्कत नहीं है। अलबत्ता रोड बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चंपावत जिले के बंद छह ग्रामीण मोटर मार्ग:
अमोड़ी-छतकोट, मड़पतिया-टूंटा बिष्ट, एसएच 29 से खटोली मल्ली, गल्लागांव-देवलमाफी, थुवामौनी-बिड़कंदा व गंगनौला-नसखौला।
बारिश का पानी सड़क में, लोग परेशान
चंपावत/लोहाघाट। भारी बारिश से कुछ गांवों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिप्टी क्षेत्र में सिप्टी-पुनाबे मोटर मार्ग पर चमतौला के पास मलबा आया। जिसे विभाग और स्थानीय लोगों के प्रयास से हटाकर ग्रामीण क्षेत्र की आवाजाही सुचारु की गई। लोहाघाट क्षेत्र में कई जगह नालियां चोक होने से जलभराव से लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। जयंती भवन और टीआरसी के पास सड़क किनारे बनी नालियां चोक होने से सड़क में पानी बहने से आवाजाही में दिक्कत हुई। साथ ही बारिश का पानी घरों में घुसने से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इधर लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि मौसम सही होने के बाद जल्द ही चोक नालियों को खोलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा:
चंपावत : 22 मिमी
लोहाघाट :29 मिमी
पाटी : 10 मिमी
टनकपुर-बनबसा : 35 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें