फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के दायरे में आए भवनों पर चलने लगे हथौड़े

Thu, 22 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे पीलीभीत और पिथौरागढ़ चुंगी के भवनों पर एनएचएआई ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। इधर पीलीभीत चुंगी के लोगों ने एनएचएआई पर भूमि अधिग्रहण को की गई नपाई में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध किया है।
उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंप पूर्व में किए गए सीमांकन के तहत ही भूमि अधिग्रहित किए जाने की मांग उठाई है। एनएच चौड़ीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। अतिक्रमण से वंचित क्षेत्र में आधे से ज्यादा काम पूरा करने के बाद अब एनएचएआई ने अतिक्रमण युक्त क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया है। शहर के आबादी वाले क्षेत्र पीलीभीत चुंगी और पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे में अतिक्रमण के दायरे में आ रहे भवनों को ढहाना शुरू कर दिया है। इधर, पीलीभीत चुंगी चौराहे क्षेत्र के लोगों ने पूर्व में किए गए सीमांकन को बदले जाने का आरोप लगाते हुए भूमि अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने कहा है कि एनएचएआई द्वारा वर्तमान में जो चिह्नीकरण किया गया है, वह पूर्व में किए गए चिह्नीकरण से भिन्न है। उन्होंने एनएच के अधिकारियों पर असरदार लोगों के दबाव में भूमि सीमांकन में बदले जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वालों में शांति, सुरेश कुमार, मुन्नी जोशी, प्रकाश जोशी, विवेक कुमार आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें