यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेट्टा के पास एक कार सड़क पर पलट गई। हादसे में सभी चारों यात्री बाल-बाल बच गए। सभी लोग एक ही परिवार के थे और एक विवाह समारोह में पिथौरागढ़ जा रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार (यूके 03/2580) 30 किमी दूर बेट्टा गांव के पास कार असंतुलित होकर पहाड़ी से टकराकर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर पलट गई।
कार चला रहे श्रीकृष्णा पुत्र बद्री प्रसाद (50) ईमली पड़ाव टनकपुर, पत्नी आरती देवी (45), बेटे कुमार (3) और बेटी प्रकृति (15) को मामूली चोटें आई। जानकारी मिलने पर चल्थी चौकी प्रभारी बीआर पौरी मौके पर पहुंचे। बताया कि प्रारंभिक इलाज के बाद परिवार इसी कार से पिथौरागढ़ रवाना हो गया।