फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे खोलने के लिए ‘भगवान का सहारा’

विज्ञापन
सड़क खोलने के लिए स्वांला में पूजन करते एनएच खंड के अधिकारी। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा हटाने का काम 11वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन आज दोपहर तक आवागमन सुचारु करने का दावा कर रहा है। बृहस्पतिवार को एनएच खंड के अधिकारियों ने कार्यस्थल पर ही सांकेतिक पूजा-अर्चना कर काम में आ रहे व्यवधान को दूर करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर का कहना है कि बृहस्पतिवार को काम की प्रगति अच्छी रही। प्रभावित क्षेत्र से तकरीबन पूरा मलबा हटा लिया है। सड़क को आवाजाही के लिए दुरुस्त करने का काम पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार तक सड़क आवाजाही के लिए खुल जाएगी।
एनएच खंड के एई विवेक सक्सेना का कहना है कि बृहस्पतिवार को 25 मीटर मलबा हटाया गया। फिनिशिंग का काम बाकी है। स्वांला में पहाड़ी दरकने के बाद भारी मलबा आने से 23 अगस्त से एनएच पर आवाजाही बंद है। वहीं चंपावत जिले की खटोली मल्ली-वैला, अमोड़ी-छतकोट और बाराकोट-कोठेरा सड़कें अब तक नहीं खुल सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें