फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मलबा आने से एनएच तीन स्थानों में हुआ बंद

विज्ञापन
चंपावत में स्वांला के समीप एनएच खुलने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते मलबा आने से टनकपुर-चंपावत के बीच एनएच तीन स्थानों पर यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा पांच अन्य आंतरिक मोटर मार्ग भी मलबा आने के कारण बंद हो गए। संबधित विभागों की ओर से तीन आंतरिक मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

एनएच पर स्वांला, कठौल और चल्थी में लगातार मलबा गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह पांच बजे से अवरुद्ध मार्ग को चल्थी और कठौल के पास कार्यदायी संस्था की ओर से करीब 11 बजे यातायात के लिए खोला जा सका, जबकि स्वांला के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों को देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी।
एनएच निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि स्वांला में मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार को खटोली मल्ली, सूखीढांग-डांडा-मिनार, धौन-दियूरी, अमोड़ी-छतकोट और ककराली गेट-ठूलीगाड़ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए थे। कार्यदायी संस्थाओं ने खटोली मल्ली, सूखीढांग-मिनार और ककराली गेट-ठूलीगाड़ मोटर मार्ग से मलबा साफ कर यातायात सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

खटोली में खतरे की जद में आया आवासीय मकान
चंपावत। जिले के खटोली ग्राम पंचायत में भारी बरसात के कारण दीवार धंसने से एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। खटोली निवासी अशोक सिंह ने बताया कि दीवार धंसने के कारण मकान में दरारें आ गई हैं। आंगन भी धंसने लगा है। यदि बारिश का कहर जारी रहा तो आवासीय मकान कभी भी भरभरा कर जमींदोज हो सकता है। पीड़ित परिवार ने गांव में दूसरे स्थान में शरण ले रखी है।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बरसात
चंपावत-29 मिमी
लोहाघाट-01 मिमी
पाटी-01 मिमी
बनबसा-79 मिमी
चंपावत जिले में बंद आंतरिक मोटर मार्ग
धौन-दियूरी
अमोड़ी-छतकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें