फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सूखीढांग-डांडा-मीडार मार्ग बना सहारा

विज्ञापन
एनएच पर आवाजाही बंद होने से टनकपुर के रोडवेज वर्कशॉप में खड़ीं बसें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग रविवार को लगातार तीसरे दिन बंद रहा। यह मार्ग 13 दिसंबर सुबह 6.30 बजे से भारी मलबा आने और सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से बंद है। इसके चलते आवाजाही पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

लोगों को भारी समस्या हो रही है। खासकर टनकपुर और चंपावत के बीच सफर करने वालों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को काफी छोटे-बड़े वाहन सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग होते हुए गए। इस मार्ग से टनकपुर पहुंचने के लिए करीब 59 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। रीठा साहिब के थानेदार एसएस खड़ायत व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
आपदा प्रबंधन और कार्यदायी संस्था की टीम रविवार को भी मलबा हटाने में जुटी रही लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि अधिकारियों ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रशासन इस मार्ग को सोमवार दोपहर तक खोलने के प्रयास कर रहा है। इधर बसों की आवाजाही बंद होने से टनकपुर की रोडवेज की कार्यशाला में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। आवाजाही बंद होने से चंपावत बस स्टेशन 11 दिसंबर से बंद है। वहीं लोहाघाट के पेट्रोल पंप में ईंधन की भी कमी होने लगी है।
लगातार तीसरे दिन नहीं चली कोई बस
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-देवीधुरा मोटर मार्ग बंद होने से लोहाघाट डिपो की बसों का संचालन लगातार तीसरे दिन ठप रहा। वहीं शुक्रवार से रोडवेज की तीन बसें भी रास्ते में फंसी हुई हैं।
11 दिसंबर से एचएच पर स्वांला के पास संकरे मार्ग के चलते बसें और अन्य बड़े वाहन बंद हैं। इस कारण 11 दिसंबर से रोडवेज की बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या का कहना है कि डिपो को अब तक करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं हल्द्वानी-लोहाघाट में धानाचूली के नजदीक शुक्रवार से तीन बसें अभी भी फंसी हैं। लोहाघाट डिपो की दस बसों को टनकपुर से दिल्ली, देहरादून और बरेली रूटों पर चलाया गया। ब्यूरो

लोहाघाट डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें