फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

Sat, 27 Aug 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर विभाग की ओर से द्वितीय चरण में कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एनएच पर आने वाले 145 कच्चे, पक्के अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


खटीमा के हरीश चंद्र ढौडियाल ने उच्च न्यायालय में लोहाघाट नगर के एनएच पर हुए अतिक्रमणों को लेकर वर्ष 2015 में जनहित याचिका दायर की थी, इसका संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायालय ने एनएच पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे।

प्रथम चरण में एनएच, राजस्व, नगर पंचायत और पुलिस टीम ने स्टेशन बाजार में 17 फड़, खोखे ध्वस्त किए थे। दूसरे चरण में वर्ष 1962 की बंदोबस्ती व्यवस्था के आधार पर नवंबर 2015 में फिर से चिन्हिकरण किया गया, इसके तहत 145 लोग अतिक्रमण की जद में पाए गए। चिन्हिकरण के आधार पर एनएच फिर से अतिक्रमण हटाने की तैयारियों में जुट गया है। नगर के पार्वती फिलिंग स्टेशन से पंचेश्वर तिराहे तक अतिक्रमण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



प्रशासन के सहयोग से हटाया जाएगा अतिक्रमण
एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हुए चिन्हिकरण के आधार पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है, इसके तहत अतिक्रमण की जद में आने वाले 145 लोगों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईई का कहना है कि लोग अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। नहीं हटाने पर एनएच की ओर से प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें