बारिश में भी आंदोलन में डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में जारी है आंदोलन
चंपावत/लोहाघाट/टनकुपर। सात सूत्री मांगों को लेकर चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद भी अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया।
कलक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन करने वालों में शशिप्रभा, हेमा भट्ट, दीपा पांडेय, जीवंती जोशी, लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, तुलसी, गीता पाटनी, विनीता, दीपा, ज्योति और प्रवीना गड़कोटी आदि शामिल रहीं। बाराकोट तहसील परिसर में संगठन की जिला कोषाध्यक्ष दमयंती वर्मा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को जिपं सदस्य सुरेंद्र सामंत, बीडीसी सदस्य होशियार बोहरा, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी आदि ने समर्थन दिया। यहां धरना देने वालों में प्रेमा बोहरा, कविता, रेनू, ममता, देवकी, संगीता, लक्ष्मी, तुलसी, योगिता, परमेश्वरी, हेमा आदि शामिल थीं। इधर लोहाघाट और पाटी में भी आंदोलन जारी है। टनकपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष सुषमा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में साधना सिंह, किरन भट्ट, गीता चंद, रजनी बिष्ट, देवकी सामंत, चित्रा कश्यप आदि शामिल थीं। ब्यूरो / संवाद
फोटो 29 टीएनपीबीएनबी 01 पी।
फोटो 29 सीपीटी 02 पी, 29 एलएचजी 01पी