लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला चिकित्सालय में नव नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने अस्पताल में नव नियुक्त श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. रविंद्र बोहरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजीव चौहान और महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोनिका गिरी का स्वागत किया। सचिन ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से रोगियों को काफी राहत मिल रही है। लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिलने लगा है। सचिन ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती किए जाने पर क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला अधिकारी मनीष कुमार और सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान का आभार जताया।