फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
लोहाघाट में युवा कांग्रेस के लोहाघाट विधानसभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ा स्वागत करते कांग्? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में लोहाघाट विधानसभा में नवनियुक्त युवा मोर्चे के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रकाश माहरा की अध्यक्षता और रजत वर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी की मौजूदगी में युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष शुभम ढेक, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीरज कालाकोटी, लोहाघाट नगर अध्यक्ष सोनम बोहरा, लोहाघाट विधानसभा महासचिव किशोर माहरा, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण राम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रकाश का कहना था कि भाजपा सरकार चार सालों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
किसी भी विभाग में सरकारी नौकरियां नहीं निकली हैं, जिससे युवा बेरोजगार दर दर भटक रहे हैं। प्रवासियों को रोजगार की कोई ठोस नीति न होने से युवा निराश होकर फिर रोजगार की तलाश में मैदानी क्षेत्रों को जाने को मजबूर हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, मनोहर ढेक, हरगोविंद बोहरा, हरीश चौधरी, रजत वर्मा, अशोक माहरा, पुष्कर भट्ट, रोहित ढेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें