फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर खूब हुआ धूम-धड़ाका

विज्ञापन
विदाई:2019 के आखिरी दिन मंगलवार शाम को डूबता सूरज। छाया-भुवन पाटनी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत जिले में 2019 का अंतिम दिन खूब धूमधड़ाके का रहा। बूम, एबटमाउंट, मायावती आश्रम, रीठा साहिब, पंचेश्वर, नंधौर अभ्यारण्य में चहलपहल रही। दूरदराज से सैलानियों के आने से इलाके खूब गुलजार रहे। वैसे सड़कों पर भी मंगलवार शाम से हुड़दंग शुरू हो गया। पुलिस के पुख्ता प्रबंध से हालात काबू में थे।
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन को विदा करने और 2020 के पहले सूर्योदय का स्वागत करने के लिए जगह-जगह हुजूम उमड़ा। पूर्णागिरि मार्ग में बूम के आद्या शक्तिपीठ और कई अन्य प्रमुख स्थलों में सैलानियों ने दर्शन करने के साथ मौज-मस्ती की। वहीं प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन के लिए भी तीर्थ यात्रियों का आना शुरू हो गया है।

चंपावत जिले के बूम में साल के अंतिम दिन का जश्न मनाते सैलानी।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत में नए साल की पूर्व संध्या पर उल्लास मनाती महिलाएं और बच्चे।- फोटो : CHAMPAWAT

उगता सूरज:2019 के आखिरी दिन टनकपुर में कुछ इस तरह निकला सूरज। फोटो-भुवन पाटनी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें