टनकपुर(चंपावत)। सर्दी तेज होते ही रेलवे की ओर से कोहरे में एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की नई समय सारिणी आने लगी है। ताजा त्रिवेणी एक्सप्रेस का दिसंबर, जनवरी, फरवरी माह का शेड्यूल जारी हो गया है। मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से सिंगरौली तक चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार, बुध, शनिवार नहीं चलेगी। बृहस्पतिवार, शुक्रवार, सोमवार को यह ट्रेन यहां नहीं आएंगी। यह ट्रेन दिसंबर 2, 3, 6, 9, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30, 31 और जनवरी में 3, 6, 7, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 को नहीं चेलगी। फरवरी में भी 3, 4, 10, 11, 14 को नहीं दौड़ेगी जबकि सामान्य दिनों में यह ट्रेन टनकपुर से सुबह 8:25 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, राय बरेली, प्रयाग राज होकर शक्तिनगर, सिंगरौली जाती है। संवाद