फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम के लोगों का फार्मासिस्ट करेंगे इलाज

Tue, 25 Nov 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णगिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम की सेवा करने वालों को सालभर इलाज मिलेगा। अमर उजाला ने 24 नवंबर को पूर्णागिरि में सेवा करने वालों को इलाज की सुविधा नहीं शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेकर सैलागाड़ में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्र में मात्र पूर्णगिरि मेले के दौरान ही चिकित्सक की तैनाती की जाती है। इसके बाद वहां पर कोई नहीं रहता है। ऐसे में सैलागाड़, जमरानी, रजुड़ा, माजी, तल्ली टाक, मल्ली टाक, कियाल, माजी, चंद्रिका खटक, मलटा आदि गांव के साथ ही सालभर पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इलाज नहीं मिल पाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें