फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दूरस्थ इलाकों की गर्भवतियों को राहत दे रहे नए डिलीवरी प्वाइंट

Thu, 01 Jan 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवतियों के लिए डिलीवरी प्वाइंट बनाए गए हैं। तीन पीएचसी और एक सब सेंटर को डिलीवरी प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधूरा, चौड़ामेहता, पाटी, पनिया और खेतीखान सब सेंटर में डिलीवरी प्वाइंट बनाए हैं। इससे गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पाटी और खेतीखान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व से ही प्रसव की व्यवस्था है लेकिन अब डिलीवरी प्वाइंट बनने के बाद क्षेत्र की गर्भवतियों को बड़ी राहत मिल रही है।
इसके अलावा चल्थी और मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नए डिलीवरी प्वाइंट और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन डिलीवरी प्वाइंट के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते गर्भवतियों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी प्वाइंट बनाने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्राें की गर्भवतियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में नए डिलीवरी प्वाइंट बनाने और अपग्रेड करने का कार्य तेजी से चल रहा है। - डॉ़. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत

पाटी दूसरा बड़ा डिलीवरी प्वाॅइंट
जिला अस्पताल के बाद पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अधिक हर माह औसतन 30 प्रसव होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों के पीएचसी मरीजों को बड़ी राहत पहुंचाते हैं लेकिन कई बार विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के बनाए गए डिलीवरी प्वाइंट में एएनएम, बेसिक जांच उपकरण, दवाइयां और आपात रेफर की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें