फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती शारदा नहर में कूदी

Thu, 06 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाली युवती को शारदा नहर से बाहर निकालते पुलिस तैराक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेपाल से अपने पिता के साथ इलाज को भारत आ रही एक युवती ने अचानक शारदा बैराज चौकी के पास नहर में कूद मार दी। पुलिस तैराक और जवानों ने उसे सकुशल बचा लिया। उपचार के बाद पुलिस ने युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एक नेपाली युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। शोर सुन पुलिस तैराक विनोद सेमवाल नहर में उतरे। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल प्रताप गड़िया, चंचल सिंह और महिला कांस्टेबल मीरा सिंह भी युवती को बचाने निकले। पुलिस टीम ने नेपाली युवती को सकुशल बचा लिया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि नेपाल के डडेलधुरा निवासी युवती माया (22) अपने पिता पद्म सिंह खड़का के साथ आ रही थी। वो लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही है। उसके पिता उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे कि अचानक उसने शारदा में कूद मार दी। उपचार के बाद उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जिसे उसके पिता बरेली ले गए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें