फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज से नेपाल में सशर्त जा पाएंगे भारतीय टैक्सी वाहन

Wed, 22 Mar 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल में अ​धिकारियों के साथ बनबसा के टैक्सी स्वामी । संवाद - फोटो : नेपाल में अ​धिकारियों के साथ बनबसा के टैक्सी स्वामी । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन चालकों को नेपाल प्रशासन ने सशर्त परिवहन की अनुमति प्रदान कर दी है। बृहस्पतिवार से भारत- नेपाल के बीच भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नेपाल प्रशासन के मुताबिक अब भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल में सवारी छोड़ वापस भारत लौटैंगे। भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में रुकने की अनुमति नही होगी।


नेपाल प्रशासन ने 14 मार्च से अचानक भारतीय टैक्सी वाहनों के नेपाल प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी जिससे भारतीय टैक्सी परमिट वाहन स्वामी आक्रोशित थे। उन्होंने इसका विरोध किया था। बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन स्वामी एवं चालकों ने 16 मार्च को एक नेपाली बस को भारत में रोक दिया था। इसके बाद हुई वार्ता में एक सप्ताह में कोई सर्वमान्य हल निकालने की बात पर भारतीय टैक्सी वाहन स्वामी व चालक मान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिवस भारतीय वाहन स्वामियों का एक शिष्टमंडल बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में नेपाल प्रशासन एवं यातायात समितियों, होटल व्यवसायियों एवं नेपाल वाणिज्य संघ पदाधिकारियों से मिला। जिस पर नेपाल प्रशासन ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को सशर्त नेपाल में परिवहन की अनुमति दी है। वार्ता में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) गोपाल प्रसाद, एसडीएम धर्मराज, यातायात समिति प्रतिनिधि डंबर राज पंत, होटल व्यवसायी संघ अध्यक्ष जगदीश भट्ट, नेपाल वाणिज्य संघ अध्यक्ष पीतांबर जोशी के अलावा बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष गांधी, चंदन सिंह रौतेला, कविंद्र सिंह ज्याला, संजय सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, शिवनाथ आदि थे। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें