फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल क्लब ने 4-0 से जीता मुकाबला

Wed, 24 Sep 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में बनबसा फुटबाल चैंपियनशिप जारी है। बुधवार को रुद्रपुर काॅर्बेट पार्क और नेपाल क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल ने किया। नेपाल क्लब और रुद्रपुर की टीम के बीच चले मुकाबले में नेपाल क्लब ने शुरू से ही रुद्रपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में नेपाल क्लब ने चार गोल दाग मैच को 4-0 से जीत लिया। टीम के लिए हरीश ने दो, पवन और महेश ने एक एक गोल किया। रेफरी पवनेश पाटनी, लाइनमैन शुभम रावत और मन्नत चंद रहे। स्कोरर की भूमिका राजेंद्र धामी ने निभाई। आंखों देखा हाल प्रकाश गोस्वामी ने सुनाया। फुटबाल कोच आरबी मल्ल, प्रधान राकेश चंद, कविंद्र ज्याला, योगेश पांडेय, सुमित चंद, सोहन रौतेला, दीपक सेठी आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें