फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट उल्लंघन में नेपाली बस सीज

Sat, 09 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेपाल से दिल्ली जा रही एक नेपाली बस को बनबसा में परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। बस में सवार यात्रियों को बनबसा से दिल्ली जाने वाली बसों में रवाना किया गया। नेपाली बस में नेपाल स्थित भारतीय एंबेसी द्वारा जारी पर्यटन और तीर्थाटन परमिट का उल्लंघन कर फुटकर सवारियां ढोई जा रही थीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह नेपाल से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही एक नेपाली बस (लू 1 ख 8849) ने मीना बाजार में एक सब्जी का ठेला लगाने वाले राकेश कश्यप के ठेले को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ठेला स्वामी चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस ने बस को रोक लिया। एसआई बीएस सम्मल ने बताया कि उक्त बस स्वामी ने घायल के उपचार करा नुकसान की भरपाई कर दी। इसी बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल को नेपाली बस द्वारा परमिट उल्लंघन करने का पता चला।

उन्होंने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश एआरटीओ वीके सिंह ने उक्त नेपाली बस जांच की। उन्होंने बताया कि परमिट का उल्लंघन करने के जुर्म में उक्त बस को सीज किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि नेपाली बस को शारदा बैराज चौकी पर खड़ा कराया गया है।  उक्त बस द्वारा परमिट के उल्लंघन करने के संबंध में नेपाल प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें