फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे गांवों में बिजली नहीं

Sun, 29 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा के पुंडिल, भाड़ी, मटियाल आदि गांवों में बिजली की सुविधा न होने से यहां के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत यहां के गांवों का 30 वर्ष पूर्व विद्युतीकरण किया गया था। तब आर्थिक तंगी के चलते यहां के लोग विद्युत संयोजन नहीं ले पाए। रखरखाव के अभाव में सारी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ पोल भी गल गए। इस बीच विभाग की ओर से गांवों का पुन: विद्युतीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत यहां बिजली के तार और खंभे तो लगा दिए हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि गांव के लोग विद्युत संयोजन लेने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन विभाग जल्दी लाइनों का निर्माण नहीं कर रहा है। उधर, विभाग के उपखंड अधिकारी एचएस सौन का कहना है कि बीएडीपी के तहत पुडिंल, भाड़ी, मटियाल के अलावा डुंगराबोरा के डडोरा तोक का भी विद्युतीकरण किया जा रहा है। पूरा सामान नहीं आने के कारण कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें