नेपाल में भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने के साथ ही एसएसबी ने स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बनबसा से लगी नेपाल सीमा पर अस्पताल और एंबुलेंस सेवा शुरू की है। एसएसबी के महानिरीक्षक (आईजी) श्याम सिंह और डीआईजी केपी सिंह के निर्देश पर एसएसबी के 57 वीं वाहनी ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ अस्पताल शुरू किया है। पीड़ितों की मदद के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
एसएसबी के इस दल में एक डॉक्टर और अन्य कर्मी हर समय तैनात रहेंगे। इसके तहत एसएसबी के अधिकारियों ने महेंद्रनगर (नेपाल) के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। एसएसबी ने एक टोल फ्री नंबर 18001804015 और हेल्प लाइन नंबर 9415413310 भी जारी किया है। एसएसबी बनबसा और टनकपुर व्यापार मंडल के साथ मिलकर जरूरत के मुताबिक कंबल, चावल, दाल, पानी, दवाइयां भी नेपाल को भेजी जाएगी