चंपावत जीजीआईसी में कोरोना महामारी से बचाव को पेंटिंग से जागरूक करती शिक्षिका और छात्रा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। साढ़े सात माह बाद सोमवार को स्कूल खुल रहे हैं। विद्यार्थियों को कोविड-19 का डर दूर कर जागरूक करने के लिए जीजीआईसी ने उम्दा पहल की है। शिक्षिका भुवनेश्वर नेगी के मार्गदर्शन में छात्राएं विद्यालय परिसर में वॉल पेंटिंग के माध्यम से कोरोना का डर भगा रही हैं। इन पेंटिंग्स में कोरोना को हराना है, वी फाइट टूगेदर सहित कई नारे सचित्र अंकित किए गए हैं।
छह से ज्यादा वॉल पेंटिंग में कोरोना महामारी से बचाव के मंत्र बताए गए हैं। प्रधानाचार्या निधि सक्सेना बताती हैं कि छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छात्राओं को पेंटिंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इन पेंटिंगों में मास्क पहनने, सैनिटाइजर के उपयोग से लेकर उचित दूरी और पर्यावरण बचाने के उपाय बताए गए हैं। पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं में प्रियंका नेगी, जोया परवीन, पूजा नेगी, अनुश्री जोशी, वर्षा जोशी, कंचन, नेहा, लक्ष्मी, विथी आदि शामिल हैं।