एसएसबी पंचम वाहिनी ने जिले के सीमावर्ती गांवों की दो छात्राओं का चयन दस दिनी शैक्षिक भ्रमण के लिए किया है। लोहाघाट ब्लॉक के नरसों निवासी नेहा सामंत पुत्री मान सिंह और चंपावत ब्लॉक के खेत बरकुम गांव की किरन पुत्री भूपाल सिंह का चयन शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं एसएसबी रानीखेत मुख्यालय की बीस 20 अन्य छात्राओं के साथ शैक्षिक भ्रमण पर रवाना होंगी। पंचम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्राओं को विभिन्न पर्यटन स्थल, संग्रहालय दिखाने के साथ ही भारत के विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।